Asia Cup 2023 के लिए Team India बुधवार को श्रीलंका के लिए रवाना हो गई। Asia Cup 2023 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 2 सितंबर को खेला जाना है। तो वहीं इस टूर्नामेंट का आगाज बुधवार से ही हो रहा है। जहां Team India के साथ Kl Rahul नहीं गए हैं। वे National Cricket Academy, बैंगलोर में हैं। Rahul शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे।Team India के खिलाड़ी Tilak Verma और Ravindra Jadeja ने श्रीलंका रवाना होने के बाद फ्लाइट से अपनी कुछ फोटो शेयर की है।
बता दें कि Tilak Verma ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। यह फोटो फ्लाइट की है और इस फोटो में तिलक के साथ कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव भी नजर आ रहे हैं। Tilak ने कैप्शन में श्रीलंका लिखा है। टीम इंडिया Asia Cup के लिए श्रीलंका रवाना हो गई है। Tilak की इस फोटो को महज एक घंटे में हजारों लोगों ने लाइक किया। वहीं Ravindra Jadeja ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो शेयर की है उन्होंने, भी श्रीलंका रवाना होने का जिक्र किया है।