भारत में होने वाले World Cup की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ World Cup चार साल में एक बार होता है। तो वही भारत में होने वाले World Cup 2023 का मुकाबला 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा। क्रिकेट के इस महासंग्राम के लिए सभी टीमें तैयारी कर रही हैं। वही World Cup के लिए इंग्लैंड का मैनेजमेंट स्टार ऑलराउंडर Ben Stokes को वापस लाने में लगा हुआ है। बता दें की इंग्लैंड के कोच मैथ्यू मॉट ने कहा कि हम चाहते हैं कि Ben Stokes World Cup टीम का हिस्सा हों, लेकिन यह देखना होगा कि वह क्या फैसला लेते हैं. अब तक Ben Stokes ने ये साफ नहीं किया है कि वह क्या करने वाले हैं? क्या वह World Cup में खेलेंगे या नहीं खेलेंगे, यह अब तक उन्होंने अपनी ओर से साफ नहीं किया है।
लेकिन, हम उम्मीद करते हैं कि वह World Cup टीम का हिस्सा जरूर होंगे। अगर Ben Stokes, World Cup टीम का हिस्सा होते हैं, तो खासकर इस खिलाड़ी की गेंदबाजी हमारे लिए बोनस की तरह होगी। तो वही इंग्लैंड को 2019 वनडे वर्ल्ड कप जिताने में Ben Stokes का अहम योगदान रहा था। वर्ल्ड कप 2019 के दौरान Ben Stokes ने अपने बल्ले से 66.43 की औसत से 465 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी में सात विकेट भी चटकाए थे। इस साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप भारत में होना है ऐसे में स्टोक्स गेंद और बल्ले दोनों से घातक साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड मैनेजमेंट को भी यह बात अच्छे से पता है और इसी वजह से मैनेजमेंट Stokes की वापसी में लगा हुआ है हालांकि, अंतिम फैसला स्टोक्स को ही लेना है।